{"_id":"59e1f7a64f1c1bc9678b5c7d","slug":"husband-killed-his-wife-after-she-advised-her-not-to-meet-his-friends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ नहीं रहने देती थी पत्नी, इसलिए पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों के साथ नहीं रहने देती थी पत्नी, इसलिए पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 14 Oct 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
पति को दोस्तों के साथ ना रहने की पत्नी की नसीहत इतनी नागवार गुजरी की उसने पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर डाली। मामला बारां जिले का है जहां अंता थाना इलाके के कैथोडी गांव में पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार, कैथोडी गांव निवासी महिला मनीषा बैरवा को आज उसके पति नरेश बैरवा ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मनीषा का पति नरेश आए दिन उससे झगड़ा किया करता था और मनीषा उसे उसके दोस्तों के साथ आवारागर्दी नहीं करने की नसीहतें देती रहती थी।
आज दोनों के बीच इसी बात को लेकर के झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि नरेश ने मनीषा की बुरी तरह से पिटाई कर डाली जिससे मनीषा बेहोश हो गई। दोनों पति-पत्नी का झगड़ा सुनकर पड़ोसी मनीषा को अधमरी हालत में जिला अस्पताल लेकर के गए, जहां मनीषा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अंता पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Trending Videos
हत्या के बाद फरार हुआ पति
मर्डर
मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले। जिसके बाद अब पुलिस ने मृतका मनीषा बैरवा के पति नरेश बैरवा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि मनीषा की हत्या करने के बाद नरेश मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।