{"_id":"5a8567594f1c1bf17b8b7606","slug":"health-tonic-carrying-thief-in-kota-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों को भी सताने लगी हैल्थ की चिन्ता, मेडिकल शॉप से ले उड़े टॉनिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों को भी सताने लगी हैल्थ की चिन्ता, मेडिकल शॉप से ले उड़े टॉनिक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल शॉप, जिसे चोरों ने निशाना बनाया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब वे दवाइयों की दुकानों को भी नहीं छोड़ रहे। ताजा मामले में चोर एक दुकान से महंगे टॉनिक और दवाइयां लेकर फरार हो गए।
कोटा के कैथूनीपोल थाना इलाके के सुभाष सर्किल के पास मौजूद एक मेडिकल शाॅप पर चोरों ने हाथ साफ किया। चोर मेडिकल शॉप का ताला तोडकर 17 हजार रुपए नकदी और महंगी दवाइयों के साथ ब्रांडेड टाॅनिक ले उड़े। जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक ज्ञानचंद बीती रात 10 बजे शॉप बंद करके घर पर गये थे। सुबह जब दुकान खोलने लौटे तो दुकान के तीनो ताले टूटे पड़े थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद ज्ञानचंद ने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। लोगों का आरोप है कि इलाके में प्रभावी पुलिस गश्त नहीं होने के कारण चोर इस वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।