{"_id":"595a3d424f1c1b5a0a8b4a9f","slug":"girlfriend-murdered-accused-and-his-friend-arrested-by-jaipur-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज के लिए नहीं थी राजी, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उठाया यह कदम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज के लिए नहीं थी राजी, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उठाया यह कदम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
आरोपी व दोस्त गिरफ्तार
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब चार साल चले प्रेम प्रसंग के बाद भी प्रेमिका लव मैरिज के लिए राजी नहीं हुई, तो नाराज प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एेसा कदम उठाया, जिसने युवती के परिजनों को सदमे में डाल दिया।
मामले में वारदात का पर्दाफाश करते हुए जयपुर पुलिस ने हत्या के मुख्य अभियुक्त और उसके सहयोगी युवक को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी हरिओम उर्फ दीपेश योगी उम्र 24 साल निवासी गांव निमोद करेल, मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर का रहने वाला है। यहां सेक्टर 17, प्रताप नगर जयपुर में किराए से रहता है। वहीं, सह आरोपी रमेश योगी उम्र 28 साल निवासी गांव निमोद करेल, मलारना डूंगर है।
दत्तवास, जिला टोंक निवासी हीरालाल ने चाकसू थाने में 25 जून को हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था, कि वह चाकसू में एक फार्म हाउस पर कर्मचारी है और वहीं अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ रहते है। 24 जून को उनकी दोनों बेटियां खुशबू और लक्ष्मी कमरे में सो रही थी। वह अपनी पत्नी के साथ बाहर सो रहा था।
विज्ञापन
अगले दिन 25 जून को सुबह 5 बजे उठकर बेटियों को जगाने गए तब कमरे से करीब 50 मीटर दूरी पर बेटी खुशबु की लाश एक कम्बल में लिपटी हुई पड़ी थी। जिसके मुंह पर चुन्नी और और गले में मोबाइल फोन चार्जर की डोरी बंधी थी। जिससे उसकी हत्या की गई।

जेब में रखी मोबाइल चार्जिंग की केबल से गला घोंट दिया और....
murder
- फोटो : Demo pic
एडिशनल डीसीपी योगेश गोयल के निर्देशन में चाकसू थानाप्रभारी रामप्रताप विश्नोई ने केस की पड़ताल शुरु की। जिसमें सामने आया कि मुख्य आरोपी हरिओम व खुशबू के पिछले करीब चार साल से दोस्ती थी। अफेयर के दौरान ही खुशबू की सगाई की बात चलने लगी। इसकी भनक लगने पर आरोपी हरिओम पिछले करीब एक महिने से खुशबू पर घर से भागकर लव मैरिज करने का दबाव डाल रहा था, लेकिन पिता की बदनामी होने और रिश्ते में भाई—बहन होने से खुशबू ने साथ जाने से इंकार कर दिया।
थानाप्रभारी रामप्रताप विश्नोई ने बताया कि हरिओम को बाइक चलानी नहीं आती थी। इस पर वह अपने दोस्त रमेश की मदद से उसकी बाइक पर 24 जून को खुशबू से मिलने फार्महाउस पहुंचा। जहां रमेश बाहर खड़ा हो गया। वहीं, हरिओम ने खुशबू को मोबाइल पर बात कर मिलने बुलाया। वहां हरिओम ने खुशबू से बातचीत कर उस पर भागने का दबाव बनाया, लेकिन उसने इंकार कर दिया। तब गुस्साए हरिओम ने जेब में रखी मोबाइल चार्जिंग की केबल से खुशबू का गला घोंट दिया। चुन्नी से मुंह दबा दिया। इससे खुशबू की मौत हो गई।
हत्या के बाद हरिओम अपने साथी के साथ भाग गया। उसने रास्ते में रमेश को हत्या की जानकारी दे दी। फिर मोबाइल फोन बंद कर कोटा भाग निकला। तकनीकी आधार पर जानकारी जुटाकर चाकसू पुलिस ने रविवार रात को मुख्य आरोपी हरिओम और सहयोगी रमेश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।