फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Girlfriend murdered, accused and his friend arrested by jaipur police

लव मैरिज के लिए नहीं थी राजी, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उठाया यह कदम

Mon, 03 Jul 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 03 Jul 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend murdered, accused and his friend arrested by jaipur police
आरोपी व दोस्त गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
करीब चार साल चले प्रेम प्रसंग के बाद भी प्रेमिका लव मैरिज के लिए राजी नहीं हुई, तो नाराज प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एेसा कदम उठाया, जिसने युवती के परिजनों को सदमे में डाल दिया।
विज्ञापन


मामले में वारदात का पर्दाफाश करते हुए जयपुर पुलिस ने हत्या के मुख्य अभियुक्त और उसके सहयोगी युवक को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी हरिओम उर्फ दीपेश योगी उम्र 24 साल निवासी गांव निमोद करेल, मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर का रहने वाला है। यहां सेक्टर 17, प्रताप नगर जयपुर में किराए से रहता है। वहीं, सह आरोपी रमेश योगी उम्र 28 साल निवासी गांव निमोद करेल, मलारना डूंगर है।
विज्ञापन


दत्तवास, जिला टोंक निवासी हीरालाल ने चाकसू थाने में 25 जून को हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था, कि वह चाकसू में एक फार्म हाउस पर कर्मचारी है और वहीं अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ रहते है। 24 जून को उनकी दोनों बेटियां खुशबू और लक्ष्मी कमरे में सो रही थी। वह अपनी पत्नी के साथ बाहर सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन 25 जून को सुबह 5 बजे उठकर बेटियों को जगाने गए तब कमरे से करीब 50 मीटर दूरी पर बेटी खुशबु की लाश एक कम्बल में लिपटी हुई पड़ी थी। जिसके मुंह पर चुन्नी और और गले में मोबाइल फोन चार्जर की डोरी बंधी थी। जिससे उसकी हत्या की गई।

जेब में रखी मोबाइल चार्जिंग की केबल से गला घोंट दिया और....

Girlfriend murdered, accused and his friend arrested by jaipur police
murder - फोटो : Demo pic
एडिशनल डीसीपी योगेश गोयल के निर्देशन में चाकसू थानाप्रभारी रामप्रताप विश्नोई ने केस की पड़ताल शुरु की। जिसमें सामने आया कि मुख्य आरोपी हरिओम व खुशबू के पिछले करीब चार साल से दोस्ती थी। अफेयर के दौरान ही खुशबू की सगाई की बात चलने लगी। इसकी भनक लगने पर आरोपी हरिओम पिछले करीब एक महिने से खुशबू पर घर से भागकर लव मैरिज करने का दबाव डाल रहा था, लेकिन पिता की बदनामी होने और रिश्ते में भाई—बहन होने से खुशबू ने साथ जाने से इंकार कर दिया। 

थानाप्रभारी रामप्रताप विश्नोई ने बताया कि हरिओम को बाइक चलानी नहीं आती थी। इस पर वह अपने दोस्त रमेश की मदद से उसकी बाइक पर 24 जून को खुशबू से मिलने फार्महाउस पहुंचा। जहां रमेश बाहर खड़ा हो गया। वहीं, हरिओम ने खुशबू को मोबाइल पर बात कर मिलने बुलाया। वहां हरिओम ने खुशबू से बातचीत कर उस पर भागने का दबाव बनाया, लेकिन उसने इंकार कर दिया। तब गुस्साए हरिओम ने जेब में रखी मोबाइल चार्जिंग की केबल से खुशबू का गला घोंट दिया। चुन्नी से मुंह दबा दिया। इससे खुशबू की मौत हो गई।

हत्या के बाद हरिओम अपने साथी के साथ भाग गया। उसने रास्ते में रमेश को हत्या की जानकारी दे दी। फिर मोबाइल फोन बंद कर कोटा भाग निकला। तकनीकी आधार पर जानकारी जुटाकर चाकसू पुलिस ने रविवार रात को मुख्य आरोपी हरिओम और सहयोगी रमेश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed