फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gangster Anandpal's brother attacked a police inspector in a high-security jail

हाईसिक्यूरिटी जेल में गैंगस्टर आनंदपाल के भाई ने किया पुलिस इंस्पेक्टर पर हमला

Tue, 05 Sep 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 05 Sep 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Gangster Anandpal's brother attacked a police inspector in a high-security jail
आनंदपाल का एनकाउंटर का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
एक बार गैंगस्टर आनंदपाल फिर से चर्चा में आ गया। वजह है कि राजस्थान में अजमेर की हाईसिक्यूरिटी जेल में बंद आनंदपाल का भाई विक्की उर्फ रुपेंद्रपाल सिंह। जिसने आज जेलर के कमरे में अनुसंधान के लिए गए एसओजी के पुलिस इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह राठौड़ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना से वहां मौजूद पुलिसकर्मी और जेलकर्मी हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने तत्काल विक्की को दबोच लिया और बैरक में ले गए। बताया जा रहा है कि सीआई सूर्यवीर सिंह की आंख पर चोट आई है। घटना के बाद  जेल प्रबंधन की ओर से सिविल लाईन थाने में विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन


वहीं,  वाकये का पता चलने पर एसपी अजमेर राजेन्द्र सिंह चौधरी भी जेल पहुंचे। उन्होंने बताया कि एसओजी की टीम आनंदपाल सिंह के भाई रूपेन्द्र सिंह उर्फ विक्की को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल पहुंची थी। जहां विक्की को जेलर के कमरे में लाया गया। ज्योंही
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यवीर सिंह ने गैंगस्टर के एनकाउंटर में मुख्य भूमिका निभाई थी

Gangster Anandpal's brother attacked a police inspector in a high-security jail
Gangster Anandpal - फोटो : File
विक्की ने एसओजी के इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह को देखा। पीछे से हमला कर दिया। इससे वहां मौजूद सभी जवान व अधिकारी सकते में आ गए। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसओजी टीम विक्की को लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गई। 

गौरतलब है कि एसओजी में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह ने गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर में मुख्य भूमिका निभाई थी। इससे पहले सूर्यवीर सिंह और अन्य अधिकारियों की टीम ने विक्की और उसके दूसरे भाई हरियाणा से पकड़ा था। जिससे इस हमले को आपसी रंजिश में माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed