{"_id":"598300344f1c1b136a8b46de","slug":"five-kg-opium-seized-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये शख्स ले जा रहा था लाखों रुपए की अफीम, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये शख्स ले जा रहा था लाखों रुपए की अफीम, पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 03 Aug 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित तस्कर के कब्जे से करीब पांच किलो अफीम बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है।
मामला राजस्थान के बीकानेर से जुड़ा है। यहां बीछवाल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीकानेर रोडवेज बस स्टैंड पर एक व्यक्ति लाखों रुपए की अफीम तस्करी के लिए लेकर जा रहा है। इस पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत मौके पर जाकर तफ्तीश शुरू की। यहां शक के आधार पर जब पुलिस ने एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी में इस व्यक्ति के पास से करीब पांच किलो अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने लोहावट के रहने वाले भागीरथ नाम के इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।