{"_id":"5a7ef6104f1c1b8e238b7b9c","slug":"firing-in-churu-rajasthan-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, एक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आए दिन फायरिंग करने के मामले सामने आ रहे हैं। इस बार फिर से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।
घटना राजस्थान के चूरू जिले की है। यहां वार्ड 38 में बाइक सवार तीन युवकों ने असलम नाम के व्यक्ति पर दिनदहाड़े पिस्टल से फायर कर दिए। इससे वार्ड 2 निवासी असलम को गोली लग गई। जैसे ही आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे घरों से बाहर निकल आए। ये देख फायरिंग करने वाले तीनों युवक बाइक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए असलम को लोगों ने तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
उधर, फायरिंग की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, हमलावरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।