{"_id":"5947b20c4f1c1b5a458b48b9","slug":"fire-in-two-vehicles-parked-outside-the-garage-in-bhilwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीलवाड़ा में गैराज के बाहर खड़ी दो कारों में लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीलवाड़ा में गैराज के बाहर खड़ी दो कारों में लगी आग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
कार में आग
- फोटो : Demo pic
भीलवाड़ा जिले में बीती देर रात को सांगानेरी गेट के समीप एक मोटर गैराज के बाहर खड़ी दो पुरानी कारों में आग लग गई। धू—धू कर जल रही कारों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। तब मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझने से कोई बड़ी घटना होने से बच गई।
हालांकि, यह इन कारों में आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। भीमगंज थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि किसी ने शरारती तत्व ने जानबूझकर दोनों कारों में आग लगाई है या किसी अन्य कारण से आग लगी। बहरहाल इस घटना में रात होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ है।
पुलिस के मुताबिक ये दोनों पुरानी कारें शहर में सांगानेरी गेट के पास स्थित सामुदायिक भवन के नजदीक मौजूद एक गैराज के बाहर खड़ी थी। देर रात को दोनों कार जलने लगी। आग की लपटें देखकर वहां से गुजर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई।