{"_id":"59637b864f1c1b844c8b45ac","slug":"fight-in-the-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां रहेगी किसके पास, सवाल पर भिड़े भाई !","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां रहेगी किसके पास, सवाल पर भिड़े भाई !
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां को अपने साथ रखने की बात को लेकर तीन बेटों में मारपीट हो गई। इस झगड़े में घायल दो जनों को अस्पताल पहुंचाना पड़ गया।
मामला दौसा जिले का है। यहां मंडावर थाना इलाके के गढ़ हिम्मत गांव में दिव्यांग मां के चार बेटे हैं। इनमें से तीन बेटे इसी गांव में रहते है जबकि एक बेटा कही और रहता है। आज गांव में रहने वाला एक बेटा मां के पास मिलने आया और इस दौरान वह उसे अपने साथ ले जाने लगा। इसका दो अन्य भाइयों ने विरोध किया। विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
इस दौरान दो बेटों ने मिलकर एक भाई और भतीजे को बुरी तरह पीटा। जिसके चलते इन दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर झगड़े की वजह सम्पत्ति विवाद बताया जा रहा है। दिव्यांग मां बीमार रहती है और ये बेटे सम्पत्ति विवाद के चलते उसे अपने साथ रखना चाहते है।