{"_id":"59b52df34f1c1bfd7f8b5a87","slug":"father-looking-for-daughter-shocked-a-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को ढूंढ रहे पिता को एक फोन ने सदमे में डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को ढूंढ रहे पिता को एक फोन ने सदमे में डाला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 10 Sep 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह पिछले महीने से अपनी बेटी को ढूंढ रहा था, लेकिन एक फोन ने उसे सदमे में डाल दिया। फोन एक युवक ने किया और कहा कि उसने उसकी बेटी से शादी कर ली है।
मामला अलवर के भिवाड़ी स्थित फूलबाग थाने से जुड़ा है। यहां के वार्ड 39 में घटाल गांव का रहने वाले शादीशुदा पंकज अग्रवाल पिछले महीने की 20 तारीख को फेज 3 थाना इलाके के हरचंदपुरा की रहने वाली पूजा वर्मा को भगाकर ले गया। इस दौरान पंकज ने फर्जी दस्तावेज पेशकर उससे दिल्ली में शादी कर ली। उधर, जब कई दिनों तक बेटी का कोई पता नहीं लगा तो पूजा के पिता ने फेज 3 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच पंकज ने पूजा के पिता को फोन करके उससे शादी करने की बात कही। ये सुनकर पिता हक्का-बक्का रह गया।
उधर, जब इस पूरी घटना की जानकारी पंकज की पहली पत्नी प्रीती को मिली तो उसने फूलबाग थाने में उसकी शादी पहले से ही होने की बात कही है। ऐसे में अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रीती का कहना है कि साल 2009 में उसकी पंकज से शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।