{"_id":"59a9248d4f1c1b41738b4ab0","slug":"father-and-son-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने ली बाप-बेटे की जान, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे ने ली बाप-बेटे की जान, घर में मचा कोहराम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हादसे ने एक परिवार कहर ढहा दिया। समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
दरअसल, जैसलमेर के पोकरण उपखण्ड क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पिता व पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पोकरण-झाबरा सड़क मार्ग पर गेटवे गाड़ी पलटने से पिता और पुत्र दोनों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। वहीं, दो घायलों का उपचार पोकरण के स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पोकरण क्षेत्र के गडी चंपावत गांव में निजी समारोह में शामिल हेकर ओसियां से वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान झाबरा सड़क मार्ग पर गेटवे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से पिता जितेन्द्रसिंह व पुत्र स्वरूपसिंह दोनों की मृत्यु हो गई। वहीं, गाड़ी में सवार महेन्द्र, आसू कंवर, गोपाल कंवर, सवाईसिंह, रावलसिंह, विक्रमसिंह भी घायल हो गए। सभी घायलों को पोकरण के सरकारी चिकित्सालय लाया गया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन जनों को जोधपुर रैफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।