{"_id":"5a0831374f1c1b74698bb20f","slug":"engineer-student-commit-suicide-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की तलाश कर रहा ये इंजीनियर इस हाल में मिला, देखकर चौंके घरवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी की तलाश कर रहा ये इंजीनियर इस हाल में मिला, देखकर चौंके घरवाले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 12 Nov 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद वह पिछले कुछ दिनों से नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान आज उसे इस हाल में देखकर घरवाले भी चौंक गए।
मामला राजस्थान के कोटा जिले का है। यहां महावीर नगर इलाके की परिजात काॅलोनी में रहने वाले एक युवक ने बेरोजगारी के चलते अपनी जान दे दी। 28 वर्षीय मिथलेश का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची महावीर नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। परिजनों से बातचीत में पता चला कि मृतक युवक मिथलेश ने बीटेक किया हुआ है और पिछले काफी वक्त से नौकरी की तलाश कर रहा था। रोजगार नहीं मिलने से वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने भी आत्महत्या के कारणों में बेरोजगारी को ही प्राथमिक कारण माना है।