{"_id":"5922f5624f1c1b2d2c536380","slug":"education-officer-taking-bribe-to-give-recognition-to-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की मान्यता देने की एवज में रिश्वत लेते धरा गया शिक्षा अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल की मान्यता देने की एवज में रिश्वत लेते धरा गया शिक्षा अधिकारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागौर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को एक निजी स्कूल को मान्यता देने की एवज में रिश्वत ले रहे अतिरिक्त शिक्षा समन्वयक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी एसीबी कैलाश विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अर्जुनराम है। वह कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी ( प्रारम्भिक) नागौर में अतिरिक्त समन्वयक शिक्षा अधिकारी है। उसके खिलाफ स्थानीय स्कूल संचालक धर्माराम ने एसीबी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि वह अमरपुरा में स्थित गणपति विद्या विहार गर्ल्स स्कूल खोलना चाह रहे है। इसकी मान्यता देने के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी ( प्रारम्भिक) नागौर में आवेदन किया था।
लेकिन वहां पदस्थापित अतिरिक्त समन्वयक शिक्षा अधिकारी अर्जुनराम ने स्कूल को मान्यता देने की एवज में रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन होने पर सोमवार को एसीबी की टीम ने परिवादी धर्माराम रिश्वत की रकम 20 हजार रुपए लेकर आरोपी अर्जुनराम के पास भेजा। जहां रिश्वत की रकम लेने पर ईशारा मिलते ही एसीबी ने अर्जुनराम को दबोच लिया।