{"_id":"59b66fbb4f1c1bec7f8b5f1e","slug":"dharna-of-advocates-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटना के बाद धरने पर बैठे वकील, कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटना के बाद धरने पर बैठे वकील, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Sep 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे वकील
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर के पोकरण कस्बे में आज एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया। घटना के विरोध में अधिवक्ता पुलिस थाना पोकरण के बाहर धरने पर बैठ गए। जिला बार एसोसिएशन ने भी घटना की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अधिवक्ताओं ने पुलिस थाना पोकरण के थानाधिकारी माणकराव विश्नोई को एपीओ करने व आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने तक न्यायिक कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार, पोकरण कस्बे में आज वरिष्ठ अधिवक्ता तनेरावसिंह भाटी के साथ पुलिस थाना पोकरण परिसर में ही उपस्थित भीड़ ने मारपीट कर दी। बचने के लिए अधिवक्ता पुलिस थाना परिसर से कोर्ट परिसर की तरफ भागा, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया। समूचे घटनाक्रम की निंदा करते हुए अभिभाषक संघ पोकरण ने पुलिस थाने के बाहर ही धरना प्रारंभ कर दिया।
पोकरण के अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर पुलिस थाना पोकरण के सीआई पर जानबूझकर वरिष्ठ अधिवक्ता तनेरावसिंह को पिटवाने का आरोप लगाया। संघ ने पुलिस थाना पोकरण के थानाधिकारी माणकराव विश्नोई को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर करने की मांग की है। वहीं न्यायिक कार्यों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी।