{"_id":"5976fdbf4f1c1bca1f8b4743","slug":"dead-bodies-out-after-18-hours-from-gandhana-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाते समय डूबे युवकों के शव 18 घंटे बाद मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में नहाते समय डूबे युवकों के शव 18 घंटे बाद मिले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
18 घंटे बाद निकाले युवकों के शव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बारिश के दौरान तालाब में नहाते वक्त डूबे दो युवकों के शव आज 18 घंटे बाद गोताखोरों ने मशक्कत कर तलाश लिए।
यह हादसा जोधपुर जिले के राजीव गांधी नगर थाना इलाके के गांगाणा गांव में सोमवार को हुआ था। तेज बारिश के दौरान दो स्थानीय युवक शेफू खां और सोहेल तालाब में नहाने उतरे थे। गहराई में जाने से वे डूब गए। घटना का पता चलने पर प्रशासन ने कल पूरे दिन स्थानीय गोताखोर, मालवीय बंधुओं, नागरिक सुरक्षा के जवान और पुलिस के गोताखोरों की मदद से देर शाम तक शवों की तलाश करवाई। इसके बाद अंधेरा बढ़ने पर तलाश रोक दी गई।
आज सुबह फिर से दोनों युवकों की तलाश शुरू हुई। इस दौरान एसीपी सिमरथाराम, लूणी थानाधिकारी लेखराज सिहाग, एसडीएम अयुब खां सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सुबह करीब साढ़े दस बजे तक दोनों युवकों के शव गोताखोरों के हाथ लगे। इसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। जिसे देख उनके परिजनों रो पड़े और घर में कोहराम मच गया। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि दोनों युवक मजदूरी करते थे।