फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dandiya party enters into the ruckus, opposed to tampering

डांडिया पार्टी में घुसे उत्पाती, छेड़छाड़ पर विरोध किया तो देशी कट्टा निकाला

Mon, 02 Oct 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 02 Oct 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
 Dandiya party enters into the ruckus, opposed to tampering
डांडिया - फोटो : Demo pic
डांडिया गरबा महोत्सव के दौरान नशे में धुत कुछ उत्पाती युवकों के द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर देशी कट्टा दिखाकर हड़कंप मचाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


यह मामला है राजधानी जयपुर के वैशाली नगर थाना इलाके का। इस संबंध में आरएफसी कॉलोनी, वैशाली नगर निवासी राजेंद्र सिंह ने वैशाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी जांच सबइंस्पेक्टर फूलसिंह को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को आरएफसी कॉलोनी में एक प्लॉट में डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


तभी नशे में धुत चार युवक वहां घुस गए। वे महिलाओं के बीच जाकर डांस करने लगे और उनसे छेड़छाड़ शुरु कर दी। महिलाओं ने इसका विरोध जताया तो बदमाश युवकों ने देशी कट्टा निकालकर लहराया दिया। इससे महिलाओं ने हल्ला मचाया। वे घबरा गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उत्पाती वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed