{"_id":"5a16d3634f1c1b6e468b5ecc","slug":"cow-death-controversy-people-demand-to","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाय की मौत पर मचा बवाल, शीशे तोड़े और रख दी ऐसी मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय की मौत पर मचा बवाल, शीशे तोड़े और रख दी ऐसी मांग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
हैल्पलाइन की कर दी ये हालत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गाय की मौत ने हंगामा खड़ा कर दिया। गाय की मौत के बाद नगर निगम की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई। हंगामा हुआ और रास्ता जाम कर दिया गया। पुलिस को स्थिति पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
मामला राजधानी जयपुर से जुड़ा है। जयपुर के बाबा हरिश्चंद्र मार्ग में आज दोपहर एक गाय की तबीयत खराब हो गई। स्थानीय लोगों की ओर से नगर निगम की पशु चिकित्सा हैल्पलाइन को फोन किया गया, लेकिन करीब दो घंटे तक किसी तरह की मदद मुहैया नहीं करवाई गई।
ऐसे में चिकित्सा के अभाव में गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गाय मरने की खबर से स्थानीय युवक वहां जमा हो गए औऱ उनका गुस्सा फूट पड़ा। करीब दो घंटे बाद पहुंची हैल्पलाइन गाड़ी को देखते ही उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।

देरी से आई गाड़ी तो फूट पड़ा गुस्सा
गाड़ी में तोड़फोड़ करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
युवकों को गुस्सा देखकर वेन में आया पशु चिकित्सक और चालक वहां से भाग छूटे। इसके बाद गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। गाड़ी के टायरों की हवा भी निकाल दी गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने गौ हत्या का मामला दर्ज करवाने की मांग की। युवकों का कहना था कि स्थानीय पार्षद, विधायक और महापौर के खिलाफ गौ हत्या का मामला दर्ज हो। उनका आरोप था कि निगम की लापरवाही के कारण गाय की जान गई है।