फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chinese manjha seller shop keeper arrest in jaipur

चायनीज 'मौत' का सौदागर गिरफ्तार, बेच रहा था प्रतिबंधित मांझा

Mon, 08 Jan 2018 05:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 08 Jan 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
Chinese manjha seller shop keeper arrest in jaipur
प्रतिबंधित धातु मिश्रित चायनीज मांझा - फोटो : Vishnu Sharma
राहगीरों और परिंदों के लिए जानलेवा चायनीज मांझा बेचते पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। इस मांझे की वजह से पिछले दिनों जयपुर में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


चायनीज मांझे के खतरे को देखते हुए इसके उपयोग करने और बेचने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद धड़ल्ले से इसका कारोबार हो रहा है। पिछले दिनों एक राहगीर की श्वास नली इस खतरनाक मांझे की वजह से कट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने चायनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस कड़ी में आज जवाहर नगर थाना पुलिस ने चायनीज मांझा बेच रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 

चायनीज मांझा बेचने या खरीदने पर हो सकती है सजा

Chinese manjha seller shop keeper arrest in jaipur
पतंगें - फोटो : अमर उजाला
थानाप्रभारी गंगवानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दुकान मालिक अंसार मालिक है। उसकी दिल्ली बाईपास रोड पर पतंग व मांझे की दुकान है। सूचना मिली थी कि इस दुकान पर प्रतिबंधित धातु मिश्रित चायनीज मांझा बेचा जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुकान पर छापा मारा। जहां से आधा दर्जन चायनीय मांझे की चरखियां जब्त कर ली।

आरोपी अंसार मालिक शिकारियों का खुर्रा, रामगंज बाजार का रहने वाला है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है। जिसमें छह माह के कारावास का प्रावधान है। उसे कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed