फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Child dies due to drowning in Anichet in rajasthan

पैर फिसलने से एनीकट में गिरी बच्ची, डूबने से थम गई सांसें

Fri, 29 Sep 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 29 Sep 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
 Child dies due to drowning in Anichet in rajasthan
child death - फोटो : Demo pic
एनीकट में डूबने से एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। मौत से परिजन सदम में आ गए। घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह मामला है जयपुर जिले के चाकसू थाना इलाके का। जहां मुमारख्यां गांव के रहने वाले गोपाल रैगर की 11 वर्षीया बेटी पूजा आज दोपहर को गांव में ही बने एक एनीकट के समीप गई थी। जहां किनारे पर पैर फिसलने से वह एनीकट में गिर पड़ी। उसे देखकर आसपास मौजूद सहेलियां चिल्लाने लगी। तब स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर चाकसू थाना पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। तब स्थानीय तैराकों ने मशक्क्त कर पूजा के शव को एनीकट से बाहर निकाला। उसे चाकसू अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed