{"_id":"5943ccbd4f1c1beb588b4aa6","slug":"child-abductor-fled-from-child-rectification-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह से भागे बाल अपचारी, पांच घंटे बाद पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल सुधार गृह से भागे बाल अपचारी, पांच घंटे बाद पकड़े
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह
- फोटो : amar ujala
अलवर के सम्प्रेक्षण गृह से दो बाल अपचारियों की फरार होने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बाल अपचारियों को फिर से पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह से शुक्रवार को दो बाल अपचारी फरार हो गए। इनमें एक भिवाड़ी के मिलकपुर और दूसरा शाहजहांपुर के शक्तपुरा गांव का निवासी है। इनके फरार होने की सूचना तुरंत ही शिवाजी पार्क थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बाल अपचारियों को तिजारा फाटक के पास से दस्तयाब कर लिया। गौरतलब है कि यहां पहले भी सम्प्रेक्षण गृह से बच्चों के फरार होने के मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद यहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं की गई है। हालात ये हैं कि यहां केवल एक ही गार्ड कार्यरत है।