फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chetan Saini Mystery: Mali society handed over memorandum to police commissioner

चेतन सैनी डेथ मिस्ट्री: माली समाज ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Nov 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
Chetan Saini Mystery: Mali society handed over memorandum to police commissioner
कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
नाहरगढ़ किले पर चेतन सैनी की रहस्यमयी मौत के मामले में आज माली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पद्मावती विवाद के चलते जयपुर के नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर एक युवक चेतन सैनी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली थी। यह मामला हत्या और आत्महत्या के विवाद में उलझा हुआ है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे है। 

इस बीच आज जयपुर माली समाज के अध्यक्ष ओम राजोरिया और अन्य पदाधिकारी पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल से मिले और हत्या का मुकदमा दर्ज करने तथा मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी। 
विज्ञापन


राजोरिया ने बताया कि पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप, नाहरी का नाका निवासी महावीर सैनी का बेटा चेतन सैनी गत 24 नवंबर को नाहरगढ़ किले पर अकेला गया था। जहां किले की बुर्ज पर अगले दिन उसका शव रस्सी से लटका मिला। मामले में एक ओर पुलिस इसे सुसाइड बता रही है। वहीं, चेतन की पत्नी नीतू उर्फ निर्मला सैनी ने ब्रहृमपुरी थाने पहुंचकर हत्या की रिपोर्ट दी। इसके बावजूद पुलिस पांच दिन बीतने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। जो कि मानव अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed