{"_id":"5a1d4edf4f1c1b686a8b62b5","slug":"chetan-saini-death-mystery-karani-sena-raised-this-serious-question-on-sanjay-leela-bhansali-group","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाहरगढ़ डेथ मिस्ट्री में करणी सेना ने संजय लीला भंसाली ग्रुप पर उठाई अंगुली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहरगढ़ डेथ मिस्ट्री में करणी सेना ने संजय लीला भंसाली ग्रुप पर उठाई अंगुली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
पद्मावती विवाद को लेकर लिखे यह अंश
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करणी सेना ने जयपुर के नाहरगढ़ डेथ मिस्ट्री में पद्मावती फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली पर अंगुली उठाई है। करणी सेना ने चेतन सैनी की मौत की जांच कराने की मांग करते हुए आशंका जताई है कि इसमें एलएलबी यानि संजय लीला भंसाली ग्रुप का हाथ हो सकता है।
करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने आज जयपुर में मीडिया से कहा कि नाहरगढ़ किले पर संदिग्ध परिस्थिति में लटके मिले चेतन सैनी की मौत के कारण का खुलासा पुलिस पांच दिन बाद भी नहीं कर पाई है। मौके पर पद्मावती को लेकर लिखे वाक्य एक षड़यंत्र का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तर पर जांच होनी चाहिए। साथ ही जांच में तीन प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया जाना चाहिए। जांच में यह देखा जाना चाहिए कि चेतन सैनी मौत मामले में कही एसएलबी यानि संजय लीला भंसाली ग्रुप का तो हाथ नहीं है। यह घटना इस फिल्म के विरोध से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास तो नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पास इस फिल्म का विरोध रुकवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के कुछ सबूत हैं।

माहौल बिगाड़ने की साजिश और धमकी
नाहरगढ़ किले की बुर्ज पर लटकी लाश
- फोटो : Vishnu Sharma
कालवी ने कहा कि नाहरगढ़ किले में जहां चेतन सैनी की मौत हुई है वहां पत्थरों पर जो बातें लिखी गई थीं, वह साजिश का हिस्सा है।
इस घटना से जयपुर के साम्प्रदायिक सौहार्द को भी बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। साथ ही करणी सेना और पद्मावती का विरोध कर रहे लोगों को धमकी भी दी गई है कि देख लो, हम पुतले जलाते नहीं है। लटकाते है। उन्होंने कहा कि ये पद्मावती को लेकर चल रहे विरोध से ध्यान भटकाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मौत के बाद पत्थरों पर लिखे गए विवादित शब्द सिर्फ और सिर्फ पद्मावती से ध्यान हटाने का मकसद है जिन्हें हम सफल नहीं होने देंगे।

चेतन सैनी के परिवार को मदद का भरोसा
चेतन सैनी के घर बैठक में शामिल करणी सेना
- फोटो : Amar Ujala
लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि चेतन सैनी की मौत ने सभी आहत किया है। उन्होंने कहा कि मैं और करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना चेतन सैनी के घर संवेदना व्यक्त करने गए थे। चेतन के परिवार को हमसे उम्मीदें बंधी है। करणी सेना इस परिवार की हर संभव मदद करेगी।