{"_id":"5a1ec48b4f1c1b76678be73f","slug":"chargesheet-against-gangster-anandpal-s-brothers-were-looted-from-the-trader-30-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर आनंदपाल के भाइयों के खिलाफ चार्जशीट पेश, व्यापारी से लूटे थे 30 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर आनंदपाल के भाइयों के खिलाफ चार्जशीट पेश, व्यापारी से लूटे थे 30 लाख
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खान व्यवसायी को डरा-धमका कर तीस लाख रुपए की वसूली करने के मामले में एसओजी ने मृतक आनंदपाल के भाई रुपेन्द्र पाल सिंह और चचेरे भाई देवेन्द्र पाल व एक अन्य महिपाल के खिलाफ सीएमएम अदालत में आरोप पत्र पेश किया है। आरोप पत्र में आईपीसी की धारा 384, 386, 396 और 397 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
वहीं राजस्थान एसओजी ने विजय मांडिया, कुलदीप जाट, आजाद सिंह व तेजपालसिंह के खिलाफ जांच लंबित रखी है। जबकि मुख्य आरोपी आनंदपालसिंह की मौत हो चुकी है। मामले के अनुसार परिवादी कृपालसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 जनवरी 2016 को महिपाल सिंह उसके ऑफिस आकर परिवादी को बाहर ले आया। ऑफिस के बाहर गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के अलावा अन्य साथी भी थे।
यहां आनंदपाल सिंह ने एके-47 दिखाकर कहा कि मनमीत की जमानत कराने के लिए रुपए की जरूरत है। आरोपियों ने धमका कर तीस लाख रुपए मांगे। वहीं 6 फरवरी 2016 को महिपाल सिंह ने उसके गांव जाकर परिवादी के पिता के पास जाकर डराया-धमकाया। मार्च के पहले सप्ताह में उसने डरकर आरोपियों को तीस लाख रुपए दे दिए।