फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   chain sneching in ajmer, police search the criminals

बेटे को ट्यूशन छोड़ने जा रही मां फिर हुई 'बैचेन'

Tue, 28 Nov 2017 06:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
chain sneching in ajmer, police search the criminals
घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : amar ujala
अजमेर में चेन स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं ने महिलाओं का घर से बाहर निकलना दूभर कर दिया है। आज भी दिनदहाड़े एक विवाहिता की सोने की चेन तोड़कर बेखौफ बाइकर्स तोड़ ले गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अजमेर शहर के छतरी योजना में रहने वाली पूजा बाकलीवाल अपने बेटे को टयूशन छोड़ने जा रही थी। माकड़वाली रोड पर अचानक पीछे से पल्सर बाइक पर आए तीन युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर झपट्टा मारा और उसकी ढाई तोला वजनी सोने की चेन  तोड़कर फरार हो गए। पूजा ने बताया कि इसके बाद उसने अपनी स्कूटी से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक की तेज रफ्तार के कारण वह उन्हें नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद उपाधीक्षक डाॅ. दुर्ग सिंह राजपुरोहित व क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना किया गया, नाकाबंदी करवाई गई और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। हालांकि, पुलिस अभी लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed