{"_id":"596c8bd24f1c1bb6488b45ef","slug":"chain-snatchers-attacked-in-the-capital-broke-three-chains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में चेन स्नेचरों का हल्ला बोल, तीन चेन तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी में चेन स्नेचरों का हल्ला बोल, तीन चेन तोड़ी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बाइक सवार चेन स्नेचिंग की वारदातों ने महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। पुलिस की गश्त व सुरक्षा व्यवस्था को गच्चा देकर बाइक सवार बदमाश महिलाओं के गले से चेन लूटने की वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे है।
पुलिस के मुताबिक मुरलीपुरा निवासी जीवनराम अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनका पीछा करते हुए नजदीक आए और जीवनराम की पत्नी के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर भाग निकले। गनीमत रही कि वारदात की वजह से पीड़िता महिला अनियंत्रित होकर गिरने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद जीवनराम ने हल्ला मचाते हुए काफी दूरी तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन चेन स्नेचर भाग निकले।

चेन स्नेचिंग की दो वारदातें विद्याधर नगर में हुई
Demo pic
- फोटो : google
इसी तरह, चेन स्नेचिंग की दो वारदातें विद्याधर नगर थाना इलाके में हुई। यहां सेक्टर 10 निवासी रानू बाजार जा रही थी। इसी दौरान आरटीओ कार्यालय के पास बियानी कॉलेज की नुक्कड़ पर बाइक सवार दो बदमाश नजदीक आए और रानू के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़ ले गए।
चेन स्नेचिंग की एक और वारदात सूर्य नगर निवासी चांद के साथ हुई। वह अपने घर लौट रही थी, तभी परशुराम सर्किल पर बाइक सवार दो बदमाश उसके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़कर ले गए। इस संबंध में दोनों महिलाओं ने विद्याधर नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।