{"_id":"5948ebf74f1c1b2c058b4c10","slug":"case-against-widow-woman-against-gangrap-acquaintance-and-her-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा से गैंगरेप, परिचित व्यक्ति और उसके साथी के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा से गैंगरेप, परिचित व्यक्ति और उसके साथी के खिलाफ केस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चूरू जिले के गांव घण्टेल में एक विधवा के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह बीती रात अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी तभी राजगढ़ निवासी कालू और उसके साथ एक व्यक्ति उनके घर पहुंचे। वे दोनों खाना खाने के बहाने अंदर आकर रुक गए। इसके बाद मौका पाकर दोनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद वह अपनी सुधबुध खो बैठी थी। इस दौरान दोनों आरोपी उसके कमरे के संदूक में रखे 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी लूट ले गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। जिसमें सामने आया कि आरोपी राजगढ़ निवासी कालू ट्रक ड्राइवर है और वह महिला का परिचित है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केस की पड़ताल उपाधीक्षक हुकुम सिंह को सौंपी गई है।