फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Case against widow woman against gangrap, acquaintance and her partner

विधवा से गैंगरेप, परिचित व्यक्ति और उसके साथी के खिलाफ केस

Tue, 20 Jun 2017 03:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 20 Jun 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
Case against widow woman against gangrap, acquaintance and her partner
गैंगरेप - फोटो : Demo pic
प्रदेश के चूरू जिले के गांव घण्टेल में एक विधवा के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह बीती रात अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी तभी राजगढ़ निवासी कालू और उसके साथ एक व्यक्ति उनके घर पहुंचे। वे दोनों खाना खाने के बहाने अंदर आकर रुक गए। इसके बाद मौका पाकर दोनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।


पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद वह अपनी सुधबुध खो बैठी थी। इस दौरान दोनों आरोपी उसके कमरे के संदूक में रखे 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी लूट ले गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। जिसमें सामने आया कि आरोपी राजगढ़ निवासी कालू ट्रक ड्राइवर है और वह महिला का परिचित है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केस की पड़ताल उपाधीक्षक हुकुम सिंह को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed