{"_id":"594d201f4f1c1bca248b468e","slug":"bus-collided-with-the-car-the-death-of-junior-engineer-of-the-city-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने कार को टक्कर मारी, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने कार को टक्कर मारी, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : Demo pic
राजस्थान के राजसमन्द जिले में चारभुजा के पास कितेला के पास शुक्रवार सुबह बेकाबू बस ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक कनिष्ठ अभियंता की मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार हादसे के शिकार कपिल कुमार कलवाड़िया (32) जयपुर के हसनपुरा क्षेत्र के रहने वाले थे। वह राजसमंद नगर परिषद में कनिष्ठ अभियंता पद पर पदस्थापित थे और जयपुर में आयोजित नगरीय निकाय विभाग की बैठक में हिस्सा लेकर शुक्रवार सुबह राजसमंद लौट रहे थे। इसी बीच चारभुजा थाना क्षेत्र के कितेला के पास नेशनल हाइवे नंबर आठ पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही वीडियोकोच बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार उछलकर गिरी और उसमें सवार कपिल कुमार के सिर में गंभीर चोट आई।
राहगीरों की सूचना पर कपिल कुमार को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान कपिल ने दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलने पर राजसमंद नगरपरिषद के सभापति सुरेश पालीवाल व आयुक्त ब्रजेश राय समेत आला अधिकारी—कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को जयपुर लाया गया।