फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   burn alive in alwar

बिजली गुल होने पर चिमनी जलाना पड़ा भारी, झुलसने से बालक की मौत

Fri, 16 Jun 2017 02:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
burn alive in alwar
डेमो इमेज
अलवर के रामगढ़ थाना इलाके में बीती रात बिजली गुल होने पर चिमनी जलाना एक बच्चे को भारी पड़ गया। चिमनी के लौ बिस्तर पर गिरने से वह बुरी तरह आग से झुलस गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना इलाके के गांव मानकी में बीती रात बिजली गुल हो गई। इसी दौरान उजाला करने के लिए गांव में ही रहने वाले फजलू खान ने चिमनी जलाई। चिमनी जलाने के बाद वह भी सो गया। कुछ देर बाद हवा के झोंखे के कारण चिमनी घर में ही सो रहे उसके 15 वर्षीय बेटे सहजन के बिस्तर पर गिर गई। इससे उसके बिस्तर में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय में उपचार के लिए लेकर गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed