फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BSF jawan dies in road accident

छुट्टियां बिताने आए बीएसएफ जवान की हादसे में मौत 

Fri, 07 Jul 2017 08:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 07 Jul 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan dies in road accident
demo pic - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य लाभ के लिए छुट्टियां बिताने आए बीएसएफ के एक जवान की आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह सड़क हादसा जयपुर के करधनी थाना इलाके में शेखावत मार्ग पर हुआ। हादसे का शिकार 34 वर्षीय वीरेंद्र सिंह था। वह रुकमणि विहार, करधनी का रहने वाला था। वह शुक्रवार दोपहर को आर्मी स्कूल में पढ़ने वाले अपने बच्चों को स्कूल लेने जा रहे थे। तभी शेखावत मार्ग तिराहे पर सामने से आ रहे डम्पर ने वीरेंद्र की स्कूटी को टक्कर मार दी।


इसके बाद तेज रफ्तार डंपर करीब 20 फीट तक वीरेंद्र को स्कूटी सहित घसीटते हुआ ले गया। इससे गंभीर घायल वीरेंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डम्पर छोड़कर मौके से भाग गया।  जानकारी के अनुसार बीमार होने की वजह से वीरेंद्र कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य लाभ के लिए वीरेंद्र छुट्टी लेकर घर आया था। आज थोड़ी तबियत ठीक हुई तो वह बच्चों को लेने चला गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे का पता चलने पर बीएसएफ जवान के घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed