{"_id":"5919bf384f1c1bcd3bf22c1e","slug":"brokers-of-rajasthan-and-doctor-of-punjab-were-working-together-on-fetal-gender-investigations","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के दलाल व पंजाब का डॉक्टर मिलकर कर रहे थे भ्रूण लिंग जांच, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान के दलाल व पंजाब का डॉक्टर मिलकर कर रहे थे भ्रूण लिंग जांच, चार गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 May 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह
- फोटो : Vishnu Sharma
राजस्थान की पीसीपीएनडीटी सेल ने सोमवार को अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पंजाब से एक डॉक्टर व तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम का यह 69 वां डिकाॅय आॅपरेशन था। जिसमें यह 15 वीं अंतराज्यीय कार्रवाई है।
राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी के अध्यक्ष नवीन जैन ने बताया गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर श्याम सुन्दर गोयल है। इसके अलाा दलाल सुखदेव, बलविन्दर सिंह व रीटा है। चारों आरोपियों को श्रीगंगानगर लाकर पूछताछ की जा रही है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व पंजाब के दलालों व चिकित्सकों के इस गौरखधंधे में टीम ने पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद व मुक्तसर में आरोपियों ने भ्रूण लिंग जांंच के लिए 40 हजार व भ्रूण हत्या की एवज में 30 हजार रुपये मांगे थे।
नवीन जैन ने बताया कि श्री गंगानगर व हनुमानगढ़ जिले से गर्भवती महिलाओं को पंजाब ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करवाने की शिकायतें मिली थी। जिसमें हनुमानगढ़ की एक महिला दलाल रीटा के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई। इस पर इंस्पेक्टर उमेश निठारवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने दलाल रीटा से संपर्क किया। उसने शनिवार और रविवार को भ्रूण लिंग जांच करवाने बुलाया। सोमवार को गर्भवती महिला व उसके साथ पति के तौर पर भेजे गये व्यक्ति के साथ आरोपी दलाल उन्हें श्रीगंगानगर से पंजाब के फाजिल्का जिले में स्थित जलालबाद ले गई। वहां दूसरे दलाल बलविन्दर सिंह और दलाल सुखदेव सिंह की मदद से जांच के लिए मुक्तसर ले जाया गया। जहां मुक्तसर के बाम्बे सोनोग्राफी सेन्टर में एमडी डाॅक्टर श्यामसुन्दर ने गर्भवती की जांच की और अवैध रूप से भ्रूण लिंग का परीक्षण किया। तभी पीसीपीएनडीटी सेल के इंस्पेक्टर उमेश निठारवाल की टीम ने आरोपियों को धरदबोचा।