फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Broker of former UIT chairman arrested by rajasthan ACB

यूआईटी के पूर्व चेयरमैन का दलाल एसीबी की गिरफ्त में, ये है मामला

Wed, 24 Jan 2018 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 Jan 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
Broker of former UIT chairman arrested by rajasthan ACB
गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज यूआईटी में लैंड फाॅर लैंड मामले में कथित दलाल मनोज गिदवानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को एसीबी की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदनदान सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में अजमत नामक व्यक्ति ने तत्कालीन यूआईटी चेयरमैन नरेन शाहनी भगत पर कथित दलाल मनोज गिदवानी के द्वारा लैंड फाॅर लैंड के प्लाॅट अलाॅट करने की एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। मामले में नरेन शाहनी व मनोज गिदवानी सहित अन्य के खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया गया। आरोपी मनोज गिदवानी के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किए थे। इसके तहत आज सुबह से ही गिदवानी पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी गिदवानी को बस स्टैंड के सामने स्थित उसकी होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी गिदवानी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिदवानी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी नेता व तत्कालीन यूआईटी चेयरमैन नरेन शाहनी पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। एसीबी के एएसपी मदनदान सिंह ने भी अन्य गिरफ्तारियों करने के संबंध में सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed