फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Blind murder case open of old women, two students arrest in tonk rajasthan

इस जरूरत को पूरा करने देर रात घर में घुसे दो छात्र, आंख खुलने पर कर दी हत्या 

Tue, 28 Nov 2017 03:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 28 Nov 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
Blind murder case open of old women, two students arrest in tonk rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर
मौजमस्ती में बिगड़े दो नाबालिग छात्रों ने अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए एक बड़ा अपराध कर दिया। पुलिस ने इन दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना राजस्थान के टोंक जिले की निवाई तहसील की है। यहां 70 वर्षीय भंवर कंवर पत्नी स्वर्गीय किशनसिंह राजावत गांव लुहारा में स्थित अपने मकान में अकेली रहती थी। वह घर में ही परचूनी के सामान की दुकान करती थी। 
विज्ञापन



शनिवार देर रात को लूट के ईरादे से दोनों बाल अपचारी छात्र मौका पाकर भंवर कंवर के मकान में घुस गए। इसी दौरान इनकी आहट से भंवर कंवर की आंख खुल गई। वृद्धा ने इसका विरोध किया और वो आरोपियों को पहचान गई। इससे घबराकर दोनों ने चाकू से गोदकर भंवर कंवर की हत्या कर दी और उसके जेवर व अन्य कीमती सामान लूटकर भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार की जरुरत थी...

Blind murder case open of old women, two students arrest in tonk rajasthan
डेमो इमेज - फोटो : Amar Ujala
रविवार सुबह वारदात का पता चलने पर टोंक एसपी प्रीति जैन, एएसपी अवनीश शर्मा व उपाधीक्षक सुनील कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने वारदात का खुलासा कर दोनों बालअपचारियों को धरदबोचा। दोनों बाल अपचारियों ने लूट की नीयत से वृद्धा की हत्या करना स्वीकार किया है। वारदात में प्रयुक्त खून से लथपथ उनके कपड़े और चाकू बरामद कर लिया है।

एसपी टोंक प्रीती जैन के मुताबिक दोनों बाल अपचारी इसी गांव के रहने वाले है। दोनों बाहरवीं कक्षा के छात्र है। इनमें एक जयपुर में पढ़ता है, जबकि दूसरा टोंक में पढ़ता है। पूछताछ में दोनों बाल अपचारियों ने खुलासा किया कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार की जरुरत थी। इसके लिए रुपयों का इंतजाम करना था।

जिसके लिए उन्होंने मृतका के मकान में घुसकर नकबजनी की ​साजिश रची ताकि चोरी कर मोटा माल गायब कर सके। पूछताछ में यह भी सामने आया कि छात्र पैसे की जरुरत को पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed