{"_id":"5969eb694f1c1b46678b46ec","slug":"blasts-in-school-death-of-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में धमाका और नीचे आ गई छत, दबने से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में धमाका और नीचे आ गई छत, दबने से एक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर फटने के बाद गिरी पट्टियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर के एक सरकारी स्कूल में तेज धमाके के साथ छत गिर गई और एक जने की मौत हो गई। शिक्षकों की सूझबूझ से बच्चों को बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार ये धमाका जोधपुर जिले के लोहावट स्थित फतेहसागर राजकीय स्कूल में हुआ। यहां मिड-डे मिल का खाना बनाते समय अचानक गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। जब तक खाना बनाने वाला कुछ समझ पाता, सिलेंडर तेज विस्फोट के बाद फट गया। इससे कमरे के दरवाजे और छत की पट्टियां गिर गई। हादसे में खाना बनाने वाले कार्मिक ईशराराम की मौके पर ही मौत हो गई।
गनीमत रही की सिलेण्डर में लीकेज से लगी आग के बाद सभी बच्चे और शिक्षक समय रहते स्कूल से बाहर निकल गए। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद लोहावट पुलिस के साथ ही प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल गैस सिलेण्डर में लीकेज के कारणों की जांच की जा रही है।