फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP activist misbehaved with female ASI, recorded on video being viral in udaipur

भाजपा कार्यकर्ता की महिला एएसआई से बदसलूकी का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

Thu, 08 Jun 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 08 Jun 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
BJP activist misbehaved with female ASI, recorded on video being viral in udaipur
police - फोटो : Demo pic
चित्तौड़गढ़ में बुधवार को एक बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने से परेशान भाजपा कार्यकर्ता ने महिला एएसआई की बीच सड़क क्लास लगा दी और बदसलूकी कर अन्य पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच पर उतर आया।
विज्ञापन


यह पूरा वाकया वहां मौजूद व्यक्ति ने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। इसके बाद यह वीडियो सोश्यल मीडिया पर वायरल हो गया। तब चितौडगढ़ पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसका नाम प्रेमसिंह बताया जा रहा है। साथ ही, यह भी जानकारी है कि वह भाजपा का मंडल अध्यक्ष है। पुलिस के मुताबिक बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाओं को देखते हुए बुधवार को शहर में नाकाबंदी चल रही थी। इसी दौरान मामा-भांजा दरगाह के समीप एक महिला एएसआई के नेतृत्व में पुलिस टीम नाकाबंदी कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने एक बाइक सवार युवक को रुकवाया। वह बाइक चालक भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमसिंह का दोस्त था। उसके पास बाइक के कागजात नहीं थे। पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा तब प्रेमसिंह वहां पहुंच गया और उसने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाने शुरु कर दिए और परिचित को छोड़ने के लिए कहा। पुलिस ने टालमटोल किया तो प्रेमसिंह वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने गालीगलौच शुरु कर दी। स्थानीय मंत्री व नेताओं से अपने संबंधों की धौंस दिखाने लगा। तब वहां मौजूद महिला एएसआई ने बीच बचाव किया तो प्रेमसिंह उन पर भी गर्म हो गया और बदसलूकी करने लगा। उसने मोटरसाइकिल में आग लगाने और महिला एएसआई को निलम्बित करवाने की धमकी भी पुलिसकर्मियों को दी।

इसके बाद वहां से चला गया। यह वीडियो वायरल होने पर मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed