{"_id":"5947ac714f1c1b5a458b486c","slug":"bike-collided-with-car-bike-rider-a-young-man-dies-at-ajmer-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से टक्कर के बाद बाइक सवार युवक हवा में उछले, एक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार युवक हवा में उछले, एक युवक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगरू इलाके में जयपुर-अजमेर रोड पर छितरौली कट पर सोमवार को तेज रफ्तार बाइक और कार में भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक व कार के बीच टक्कर इतनी जबरर्दस्त थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति हवा में काफी उपर उछल गए। इससे उनके सिर में चोटें आई।
बगरू पुलिस के मुताबिक छितरौली कट के पास बाइक सवार दो व्यक्ति क्रॉस कर रहे थे। तभी जयपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। यह देखकर आसपास मौजूद लोग मदद को दौड़े। उन्होंने बाइक सवार घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के एमएमएस रेफर कर दिया। एक्सीडेंट में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बगरु पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।