{"_id":"59a698fe4f1c1bfd268b47ed","slug":"bhua-caught-the-niece-and-jumped-into-the-well-for-sucide-in-churu-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ ने मासूम भतीजी का पकड़ा हाथ और कुएं में कूदकर खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुआ ने मासूम भतीजी का पकड़ा हाथ और कुएं में कूदकर खुदकुशी की
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
एक युवती ने आज अपनी मासूम भतीजी को साथ लेकर कुएं में छलांगकर सामूहिक खुदकुशी कर ली। सुबह से लापता बुआ भतीजी को तलाशते हुए परिजन जब कुएं पर पहुंचे तब इस दर्दनाक वाकये का पता चला।
यह मामला है राजस्थान के चूरू जिले में तारानगर तहसील का। स्थानीय पुलिस के मुताबिक इलाके के बास सरायन गांव में बीती देर रात को छोटी देवी (22) अपनी भतीजी पार्वती (15) को लेकर घर से निकल गई। आज सुबह परिजनों ने उन्हें देखा तो कमरे में नजर नहीं आई। दोनों को गायब देखकर परिजनों ने छोटी देवी व पार्वती की तलाश शुरू कर दी।
तब परिजन कुएं पर पहुंचे जहां कुएं की मुंडेर के पास दो जोड़ियां चप्पल पड़ी नजर आई। संदेह होने पर कुएं के भीतर झांककर देखा तो दो शव नजर आए। इसका पता चलने पर वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। तारा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय तैराकों ने कुएं में रस्सी की सहायता से नीचे उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।