{"_id":"594e63cb4f1c1b3a798b469a","slug":"attempt-to-suicide-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर में मां ने तीन बेटियों के साथ खाया विषाक्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोधपुर में मां ने तीन बेटियों के साथ खाया विषाक्त
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर में शनिवार शाम चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ विषाक्त खा लिया।
जानकारी के अनुसार, बालेसर थाना क्षेत्र के बिराई गांव में मां धापू देवी ने अपने ही कलेजे के टुकड़े तीन बच्चियों को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इसके बाद खुद ने भी विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे एक पांच वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां धापू देवी और उसकी दो बच्चियों का गंभीर हालत में जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि विषाक्त पदार्थ सेवन करने या कराने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। बालेसर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार बालेसर थाना के बिराई गांव निवासी ओमाराम व उसकी पत्नी धापू देवी में लम्बे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आखिरकार महिला ने इतना बड़ा कदम किस कारण से उठाया है। पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष के लोगों को भी सूचना दी है। उनके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल धापू देवी और उसकी दो बच्चियों का इलाज जारी है।