{"_id":"594e72264f1c1b42638b46b5","slug":"attempt-to-murder-in-dausa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौसा में पिता—पुत्र पर चाकू से वार, पिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौसा में पिता—पुत्र पर चाकू से वार, पिता की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौसा के मंडावर इलाके में शनिवार को बदमाशों ने पिता—पुत्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके चलते पिता की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मंडावर बस स्टैण्ड पर कोल्ड डिंक्स की दुकान चलाने वाला रामअवतार रोजाना की तरह ही शनिवार को भी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दोपहर के समय उसकी दुकान पर कुछ लोग पानी की बोतल खरीदने के लिए आए। यहां इन लोगों की पानी की बोतल लेने के दौरान ही रामअवतार से कहासुनी हो गई। इसके चलते गुस्से में आकर इन्होंने रामअवतार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। तभी उसका बेटा राजकुमार उसे बचाने आया तो आरोपितों ने उसे भी चाकू से घायल कर दिया और फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में दहशत को माहौल बन गया। आसपास के दुकानदार दोनों घायल बाप—बेटे को लेकर अस्पताल लेकर गए, जहां रामअवतार की मौत हो गई। बेटे राजकुमार को गंभीर हालत में अभी इलाज जारी है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।