{"_id":"594d1a5e4f1c1b0c528b45c6","slug":"armed-basmash-in-bharatpur-looted-the-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतपुर में हथियारबंद बदमाशों ने किसानों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरतपुर में हथियारबंद बदमाशों ने किसानों को लूटा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo pic
भरतपुर के रुपवास में बीती देर रात को हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर किसानों को लूट लिया। इनमें गोली लगने से एक किसान घायल भी हो गया। जानकारी के अनुसार भरतपुर के कुछ किसान आगरा की करावली मंडी में गेहूं बेचने गए थे।
रात करीब 11 बजे किसान भरतपुर लौट रहे थे। तभी रुपवास के पास ही एक कार में सवार होकर बदमाशों ने किसानों को रास्ते में रोक लिया। उन्होंने किसानों से लूटपाट करने की कोशिश की तो एक किसान ने इसका विरोध किया। ऐसे में बदमाशों ने एक किसान पर फायरिंग कर दी। इससे वह घायल हो गया। तब अन्य बदमाश घबरा गए। इस पर बदमाश उनसे करीब 90 हजार रुपए छीनकर भाग निकले। सूचना मिलने पर रुपवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।