{"_id":"595a293f4f1c1b204e8b4aaf","slug":"anandpal-s-two-brothers-sent-to-five-day-police-remand-in-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आनंदपाल के दोनों भाई कोर्ट में पेश, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनंदपाल के दोनों भाई कोर्ट में पेश, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
यहां हुआ एनकाउंटर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर से ठीक पहले 24 जून को हरियाणा में सिरसा से अरेस्ट आनंदपाल सिंह के दोनों भाइयों देवेंद्रपाल और रुपेंद्रपाल सिंंह को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया।
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के ठीक पहले 24 जून को हरियाणा में सिरसा से एसओजी पुलिस की गिरफ्त में आए आनंदपाल सिंह के दोनों भाइयों देवेंद्रपाल और रुपेंद्रपाल सिंंह को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
इसके बाद एडिशनल एसपी पवन मीणा एक बुलटप्रुफ गाड़ी में दोनों हार्डकोर बदमाशों को लेकर जयपुर एसओजी आॅफिस के लिए रवाना हुए। इस दौरान हथियारबंद जवानों की कई और गाड़ियां साथ आई। रिमांड के दौरान देवेंद्रपाल सिंह उर्फ विक्की और रुपेंद्र पाल सिंह उर्फ गट्टू से वे फरारी के दौरान कहां—कहां रहे और उन्हें किन—किन लोगों ने शरण दी जैसी जानकारी उगलवाई जा सकती है।

विक्की और गट्टू ने ही सिरसा में अहम खुलासा किया था
Court
- फोटो : Demo pic
जानकारी के अनुसार आनंदपाल सिंह के भाई विक्की उर्फ रुपेंद्र पाल सिंह और देवेंद्रपाल सिंह उर्फ गट्टू को गिरफ्तारी के बाद अजमेर की हाई सिक्यूरिटी जेल में भेज दिया गया था। इन दोनों पर फरारी के दौरान एक— एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। एसओजी अधिकारियों के मुताबिक विक्की और गट्टू ने ही सिरसा में पकड़े जाने के बाद अहम खुलासा किया था कि आनंदपाल मालासर, चूरू के एक गांव में हाइवे किनारे बने श्रवण राजपूत के मकान में ठहरा हुआ है।
इसके बाद पुलिस टीम ने आनंदपाल का रात करीब साढ़े 10 बजे एनकाउंटर कर मार गिराया था। वहीं, आनंदपाल के परिजन इस मांग पर भी अड़े हुए है कि आनंदपाल का अंतिम संस्कार तभी करने दिया जाएगा जबकि उसके गिरफ्तार भाई देवेंद्र, रुपेंद्र और मंजीत को अंत्येष्टि के वक्त लाया जाए। लेकिन अभी तक यह मांग मानी नहीं गई है।