फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Anandpal ferrari case: one accused bail bonds dismissed sent to jail in rajasthan

आनंदपाल मामला: बर्खास्त कमांडों की जमानत खारिज, जेल भेजा

Wed, 23 Aug 2017 08:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 23 Aug 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
Anandpal ferrari case: one accused bail bonds dismissed sent to jail in rajasthan
आनंदपाल सिंह। - फोटो : File photo
प्रदेश के गैंगस्टर रहे आनंदपाल फरारी प्रकरण में जमानत पर चल रहे बर्खास्त पुलिस कमांडो शक्ति सिंह की सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद एसओजी ने उसको वापस गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसओजी ने गिरफ्तार शक्ति सिंह को आज परबतसर एडीजे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए। इस दौरान सुरक्षा में पुलिस सुरक्षा बल तैनात किया गया था। जानकारी के मुताबिक आनंदपाल फरारी केस में अारोपी बर्खास्त पुलिस कमांडो शक्ति सिंह की गत 14 जुलाई 2016 में हाईकोर्ट से बेल मिल गई थी। इसके बाद से वह जेल से बाहर था।
विज्ञापन


इस संबंध में नागौर पुलिस और एसओजी ने जमानत खारिज करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई कर जमानत खारिज करने का फैसला सुनाया था। इसके बाद एसओजी ने शक्ति सिंह को दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फरारी केस में ये जमानत पर और इनको जेल

Anandpal ferrari case: one accused bail bonds dismissed sent to jail in rajasthan
आनंदपाल सिंह। - फोटो : File photo
बताया जा रहा है कि सितंबर, 2015 में नागौर के परबतसर में आनंदपाल अपने दो साथियों श्रीवल्लभ और सुभाष मुंड के साथ पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। तब पड़ताल में आनंदपाल की सुरक्षा में तैनात कमांडों शक्तिसिंह का नाम उसे भगाने में सहयोग करने में सामने आया था। इस पर उसे गिरफ्तार कर बर्खास्त कर दिया गया था। 

आनंदपाल फरारी केस में एक और आरोपी बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल धर्मेंद्र की जमानत के दौरान अजमेर में हत्या कर दी गई थी। फरारी की साजिश रचने वाले सुरेश पाटीदार, पप्पू सिंह, अमनदीप, विजय मांड्या, केसर सिंह, निर्मल सिंह, महेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता, जमानत पर है। इसके अलावा श्रीवल्लभ, सुभाष मूंड, मंजीत सिंह, कुलदीप, दामोदर, सुरेश गुर्जर, महिपाल उर्फ मोंटी, हनुमान गोगामेङी, उदयवीर सिंह, आजाद सिंह अभी जेल में बंद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed