फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ananda Pal's post-mortem again on the order of the court, still dead in mortuary

कोर्ट के आदेश पर दोबारा हुआ आनंदपाल का पोस्टमार्टम, अब भी मोर्चरी में शव

Fri, 30 Jun 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 30 Jun 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
 Ananda Pal's post-mortem again on the order of the court, still dead in mortuary
दोबारा हुआ आनंदपाल का पोस्टमार्टम - फोटो : File photo
एडीजे कोर्ट के आदेश पर गैंगस्टर आनंदपाल के शव का पोस्टमार्टम दोबारा करवाया गया। उधर, अंतिम संस्कार को लेकर गतिरोध जारी है। 
विज्ञापन


एडीजे कोर्ट के आदेश पर डॉक्टरों के बोर्ड ने आनंदपाल के शव का पोस्टमार्टम चूरू में किया। उधर, उसके अंतिम संस्कार को लेकर गतिरोध अभी तक बरकरार है। शव मोर्चरी में रखवा दिया है। 

आनंदपाल का एनकाउंटर पिछले शनिवार को हुआ था। तब से उसके अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों और प्रशासन के बीच गतिरोध बना हुआ है। इस बीच शुक्रवार को आनंदपाल की मां निर्मल कंवर ने रतनगढ़ एडीजे कोर्ट में आनंदपाल का दुबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए याचिका दायर की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद शव को रतनगढ़ से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच चूरू मुख्यालय लाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड ने दुबारा पोस्टमार्टम किया। यह पोस्टमार्टम सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन की पालना करते हुए किया गया। पोस्टमार्टम शाम छह बजे तक चला। इसके बाद उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। मोर्चरी पर आनंदपाल के वकील एपी सिंह, राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उनकी पुलिस से तकरार भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed