{"_id":"59d37f174f1c1bd1538b595c","slug":"alwar-murder-four-teams-formed-by-police-a-bike-came-at-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलवर हत्याकांड: रात एक बजे घर के बाहर बाइक, खोल सकती है राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलवर हत्याकांड: रात एक बजे घर के बाहर बाइक, खोल सकती है राज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 03 Oct 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
जांच करती हुई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। पुलिस ने जांच के लिए चार टीमों का गठन किया है।
राजस्थान के अलवर शहर में देर रात हुए इस हत्याकांड का पता आज सुबह छह बजे चला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। एडीशनल एसपी पारस जैन ने बताया कि एसपी राहुल प्रकाश के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया हैं। पुलिस को इस हत्याकांड के मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने के संकेत मिले है।
पुलिस की जांच फिलहाल शिवजी पार्क में घर के बाहर खड़ी स्कूटी के गायब होने और सीसीटीवी फुटेज में घर के बाहर रात करीब एक बजे बाइक की आवाजाही पर टिकी हुई है।

Trending Videos
इलाके में फैली सनसननी
Murder
गौरतलब है कि राजस्थान के अलवर शहर में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, हत्यारों ने इन सभी को पहले कुछ खिलाकर बेहोश किया और उसके बाद बनवारी लाल और उसके चार बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बारे में सुबह करीब छह बजे पता लगा जब मृतक की पत्नी अपने पति व बच्चों को जगाने के लिए नीचे आई।
फैक्ट्री में काम करने वाला बनवारी लाल अपने चार बच्चों के साथ घर में नीचे सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी संतोष अपनी बहन और एक बच्चे व सास के साथ छत पर सो रही थी।