{"_id":"595100b54f1c1b6b058b4a96","slug":"alcohol-intoxication","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में गटक गया कुछ और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में गटक गया कुछ और...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
अजमेर जिले के जेठाना गांव निवासी वृद्ध ने शराब के नशे में विषाक्त गटक लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वृद्ध को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जेठाना निवासी शिवराज ने बताया कि उसके 65 वर्षीय पिता प्रताप सिंह शराब के आदि है। सोमवार को शराब के नशे में उन्होंने विषाक्त गटक लिया। जब विषाक्त गटका उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। तबीयत बिगड़ने पर आस-पास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। इसके बाद स्थानीय राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, विषाक्त पूरे शरीर में फैलने से प्रतापसिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।