{"_id":"596889f44f1c1b68718b4685","slug":"after-the-last-rites-of-anandpal-the-daughter-s-audio-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आनंदपाल के अंतिम संस्कार के बाद बेटी का कथित आॅडियो वायरल, ये है इसमें...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनंदपाल के अंतिम संस्कार के बाद बेटी का कथित आॅडियो वायरल, ये है इसमें...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 14 Jul 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
आनंदपाल के अंतिम संस्कार में शामिल लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में कर्फ्यू आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच आनंदपाल की बेटी का कथित आॅडियो वायरल हो रहा है जिसमें आनंदपाल सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर सवाल उठाए गए है।
गौरतलब है कि पुलिस एनकाउंटर में 20 दिन पहले मारे गए आनंदपाल सिंह का अंतिम संस्कार पुलिस और प्रशासन ने कल शाम करा दिया था। एहतियात के तौर पर सांवराद में कर्फ्यू जारी है। उधर, अंतिम संस्कार के बाद देर शाम सोशल मीडिया पर एक आॅडियो वायरल हुआ। ये आॅडियो क्लिप आनंदपाल की बड़ी बेटी चीनू का बताया जा रहा है।
इसमें अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस के रवैये का जिक्र किया है। आॅडियो के अनुसार पुलिस ने उसकी दादी, मम्मी, बहन, भाई और बुआ को धक्का देकर कमरे में बंद कर दिया गया। इस दौरान उनके साथ हाथापाई की गई। इसके बाद पुलिसवाले आनंदपाल की बॉडी को ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। उसका कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए उसकी, बहन और भाई की कोई सहमति नहीं ली गई। इस आॅडियो में सवाल उठाया कि... तो फिर किस की सहमति है? साथ ही रात को अंतिम संस्कार करने का कौन सा समय होता है? पुलिस सूरज डूबने के बाद रात को अंतिम संस्कार करने ले गई।

इसके बाद अंतिम संस्कार की कार्रवाई शुरू की.......
अमर उजाला
- फोटो : File photo
12 जुलाई को देर शाम सांवराद में उपद्रव होने के बाद गुरुवार दोपहर को पुलिस प्रशासन ने मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस को तामिल कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार की कार्रवाई शुरू की थी।
दाह संस्कार के दौरान सांवराद गांव में लगे कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी गई। जिससे कुछ गिने चुने रिश्तेदार और ग्रामीण अंतिम संस्कार में शरीक हुए। इस दौरान आनंदपाल के शव को मुखाग्नि उनके बेटे द्वारा नहीं दी गई। तब आनंदपाल के ममेरे भाई रणवीर ने मुखाग्नि दी।
आनंदपाल के दाह संस्कार के बाद पुलिस व प्रशासन के साथ सरकार ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि करीब 21 माह पहले परबतसर, नागौर में पुलिस हिरासत से भाग निकले आनंदपाल का एसओजी पुलिस टीम ने 24 जून की रात को चुरु के मालासर में एनकाउंटर कर मार गिराया था।