फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Accused of firing at BJP MLA's house, sent to the police and then

भाजपा एमएलए के घर फायरिंग के आरोपी ने दिया पुलिस को गच्चा

Sun, 15 Oct 2017 08:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 15 Oct 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of firing at  BJP MLA's house, sent to the police and then
फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : Demo pic
भाजपा विधायक के आवास पर एक ही दिन में दो बार फायरिंग करने वाला बदमाश पुलिस को गच्चा दे कर भाग निकला। 
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के करौली जिले का। जहां हिंडौनसिटी से भाजपा विधायक राजकुमारी जाटव के अग्रसेन बिहार कॉलोनी स्थित उनके आवास के बाहर 12 अक्टूबर की दोपहर को विधायक के पड़ौस में रहने वाले अमृत गुर्जर ने फायरिंग कर दी थी। वारदात के वक्त विधायक जाटव जयपुर में थी। उनकी रिश्तेदार गीता व एक अन्य व्यक्ति उनके आवास पर थे। उन्होंने इसकी सूचना विधायक जाटव को दी।

इसके बाद पुलिस विधायक आवास पर सुरक्षा में तैनात हो गए थे। इसके बावजूद अमृतलाल ने रात को फिर से विधायक आवास के बाहर पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग कर दी और फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से आरोपी अमृत के बसेरी के जंगलों में छिपे होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

आवास पर आरएसी व पुलिस के 40 हथियार बंद जवान तैनात

Accused of firing at  BJP MLA's house, sent to the police and then
हथियार - फोटो : Demo pic
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची तब आरोपी अमृत अपने साथी के साथ बाइक पर आते नजर आया। पुलिस  को देखकर अमृत और उसका साथी बाइक से भागने लगे। पुलिस के नजदीक आने पर अपनी बाइक व हथियार वहीं फेंक दिए और पुलिस को गच्चा देकर जंगल में भागते हुए ओझल हो गए। पुलिस ने मौके से अमृत की 315 बोर पचफेरा बन्दूक एवं कारतूसों की बिन्डोली बरामद कर ली।

सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त जाब्त ने तलाश शुरु की। लेकिन अमृत का पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार विधायक राजकुमारी जाटव के आवास पर दो बार हुई फायरिंग के बाद आरएसी व पुलिस के 40 हथियार बंद जवान तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed