{"_id":"594bcc3c4f1c1b933e8b4583","slug":"accused-of-attempting-to-misbehave-with-child-custody-from-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद हुआ बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी में कैद हुआ बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी, गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के भांकरोटा थाना पुलिस ने पांच साल की मासूम से बृहस्पतिवार सुबह दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोविंद सिंह है। वह अलवर जिले की रैणी तहसील के गांव झाकड़ा का रहने वाला है। आरोपी 22 गोदाम स्थित एमके कैटर्स पर कर्मचारी है। बुधवार रात को भी गोविंद सिंह भांकरोटा में एक मैरिज गार्डन में सामान लोडिंग—अनलोडिंग करने गया था।
देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद तड़के करीब साढ़े 4 बजे वह मौका पाकर मैरिज गार्डन के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली बच्ची के घर में खिड़की के रास्ते घुस गया। इसके बाद उसने कमरे में रखे 700 रुपए और मोबाइल फोन चुरा लिया। वहीं, कमरे में सो रही पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। तभी बच्ची के रोने पर उसके माता—पिता दौड़कर पहुंचे, तब उन्हें देखकर आरोपी गोविंद सिंह फरार हो गया। इसके बाद बच्ची के पिता ने भांकरोटा थाने में सूचना दी।
सूचना पर भांकरोटा थानाप्रभारी हेमेंद्र शर्मा, एडिशनल डीसीपी रतन सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला तो आरोपी गोविंद सिंह नजर आया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने पर उससे पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया। एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के मुताबिक बच्ची के पिता ने बताया कि वह देर रात करीब 1 बजे अपनी पत्नी के साथ बर्तन साफ करने चला गया था। पीछे से कमरे में उसके साढू भाई बच्चों के साथ सो रहा था।