{"_id":"596625b04f1c1b744e8b4771","slug":"accountant-trap-taking-bribe-of-1-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार रुपए में बिका ईमान, घूसखोर अकाउंटेंट ट्रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक हजार रुपए में बिका ईमान, घूसखोर अकाउंटेंट ट्रेप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज शाम कार्रवाई करते हुए अकाउंटेंट को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लेखाकार मंगलसिंह है। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मावली, उदयपुर में तैनात है। उसके खिलाफ सीएचसी में तैनात संविदाकर्मी मीना यादव और प्रवीण गायरी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका मासिक वेतन बनाने की एवज में आरोपी अकाउंटेंट मंगल सिंह रिश्वत मांग रहा है।
इस पर एसीबी उदयपुर की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज ट्रेप रचा। एसीबी ने संविदाकर्मियों को रिश्वत की राशि एक हजार रुपए लेकर अकाउंटेंट मंगलसिंह के मावली स्थित उसके सरकारी क्वार्टर पर भेजा। जहां रिश्वत लेते ही एसीबी ने मंगलसिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया।
दोनों संविदाकर्मियों का आरोप है कि इसके पहले भी कई अन्य कार्यों को करने की एवज में अकाउंटेंट मंगलसिंह उनसे रिश्वत ले चुका है। एसीबी ने वहीं चिकित्सकों से पूछताछ का प्रयास किया। लेकिन, ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हामिद हुसैन चिकित्सालय में नहीं मिले। पुलिस आरोपी मंगलसिंह से पूछताछ कर रही है।