फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   acb trap in ajmer

मकान का पट्टा चाहिए तो करनी पड़ेगी हथेली गरम

Wed, 20 Sep 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
acb trap in ajmer
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बांदरवाड़ा के ग्राम सेवक को 1200 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ग्रामसेवक ने मकान का पट्टा बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक इस्माईल खान ने बताया कि बांदरवाड़ा निवासी दिनेश सैन ने ब्यूरो को शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि बांदरवाड़ा का ग्रामसेवक महावीर प्रसाद गुर्जर मकान का पट्टा जारी करने की एवज में 6 हजार की रिश्वत मांग रहा है, जिसमें से वह पूर्व में 1700 रुपए दे चुका है। अब भी 1200 रुपए की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज एसीबी ने बांदरवाड़ा पंचायत भवन में जाल बिछाया। दिनेश सैन द्वारा रिश्वत की रकम ग्रामसेवक महावीर प्रसाद को दी गई तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी ग्रामसेवक से मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed